Winter Dental Health Care Tips : सर्दी का मौसम आते ही कई सारी समस्या देखने को मिलती है। सर्दियों में बालों के साथ-साथ स्किन और दांतों की भी समस्याएं बढ़ती हैं कई लोगों की दांत तो इतने सेंसिटिव होते हैं कि उन्हें इस मौसम में ठंडा या गर्म कुछ भी खाने में समस्या होती है।
कुछ भी ठंडा या गर्म खाते हैं दांतों में तेज दर्द तो होता ही है और झनझनाहट भी होने लगती है। सर्दी के मौसम हवा में सूखापन होता है जिसकी वजह से दांतों में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है इसलिए सर्दियों में दांतों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। दांतों में दर्द कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इन्फेक्शन और दांतों की जड़े कमजोर होने की वजह से होता है।
सर्दी के मौसम में दांत दर्द की समस्या का बढ़ना
सर्दी के मौसम में ठंडी हवा की वजह से दांतों की लेयर्स सिकुड़ जाती हैं जिस वजह से दांतों पर दबाव पड़ता है और दांतों में दर्द और सेंसटिविटी की समस्या बढ़ती है। ठंडा गर्म और मीठा खाने से दांतों में झनझनाहट होती है और दर्द भी होता है। यह दर्द अचानक और अस्थाई होता है और इसके अलावा विटामिन D की कमी से भी दांत दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
सर्दियों में तापमान में गिरावट आती है जिससे दांतों की सेंसिटिविटी भी बढ़ती है और तेज दर्द होता है। इन सब से बचने के लिए ज्यादा ठंडी व गर्म चीज ना खाएं पिए और दर्द ज्यादा रहता है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
दांतों में दर्द के अलावा और भी समस्याओं का होना
सर्दी के मौसम में विटामिन D की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होती है जिसकी वजह से शरीर से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं साथ ही मौखिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होती हैं। दांतों में होने वाली कई समस्याएं
- जबड़ों में दर्द का होना
- इंफेक्शन
- कैविटी की समस्या
- तेज झनझनाहट का होना
- मसूड़े में सूजन व दर्द का होना
दांतों की सेंसिटिविटी कैसे कम कर सकते हैं
दांतों की सेंसिटिविटी और दर्द से बचने के लिए ओरल हेल्थ का खास ध्यान रखना चाहिए जैसे:
- सेंसिटिविटी को कम करने वाले टूथपेस्ट का प्रयोग करें।
- डॉक्टर के बताए हुए किसी माउथ वॉश का इस्तेमाल करें।
- सेंसिटिविटी की समस्या होने पर मुंह में गुनगुना पानी डालकर कुछ देर तक रखें।
- ज्यादा गर्म ठंडा और मीठी चीज खाने पीने से बचें।
सर्दी में दांतों का ध्यान ऐसे रखें (Winter Dental Health Care Tips)
दांतों का ध्यान तो हर मौसम में रखना चाहिए पर सर्दी के मौसम में इसका ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि सर्दी के दिनों में दांतों में दर्द और सेंसिटिविटी की समस्या ज्यादा होती है। इन सबके लिए ओरल हाइजीन को मेंटेन रखें। दांतों का ख्याल रखने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है जैसे:
- रोजाना फ्लॉस करें।
- एक दिन में कम से कम 2 बार ब्रश जरूर करें।
- सॉफ्ट टूथब्रश का प्रयोग करें।
- बहुत ज्यादा ठंडा या गरम पानी न पिएं।
- चीनी का सेवन कम करें।
- ज्यादा पानी पिएं और स्वस्थ भोजन करें।
डॉक्टर के पास कब जाएं
अगर दांतों में ज्यादा तेज दर्द है, मसूड़े में सूजन की समस्या है, दांतों से खून आता है और सेंसिटिविटी है तो डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए और इसके साथ ही दांतों पर काले रंग के धब्बे, सफेद दाग या सांसों से बदबू का आना जैसे कई लक्षण है। ऐसी समस्या होने पर डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए।
दांतों का चेकअप कराते रहे क्योंकि इससे पता लगता रहेगा कि दांतों की क्या कंडीशन है।
सर्दियों में ओरल हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
- अपनी रोज की दिनचर्या में सूखे मेवे और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें इसे भरपूर मिनरल्स और विटामिन मिलते हैं।
- सर्दी के मौसम में ड्राइनेस ज्यादा हो जाती है तो इसे बचने के लिए पानी पीने की मात्रा को बढ़ाएं और ज्यादा ठंडा या गर्म पानी न पिएं।
- हर्बल चाय पी सकते हैं।
- चीनी और मीठी ड्रिंक से दांतों की सड़न की समस्या और बढ़ती है इन्हें खाने पीने से बचना चाहिए।
- कैंडी और च्युइंग गम से बचना चाहिए यह दांतों में फंसती है और प्लाक बनाती है।
- तंबाकू और स्मोकिंग से भी दूर रहें।