Tulsi Leaves Health Benefits : तुलसी के फायदे , पथरी की समस्या में फायदेमंद और ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है

Avatar photo

Published on:

tulsi leaves health benefits

Tulsi Leaves Health Benefits : हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत ही विशेष महत्व है भारतीय घरों में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। तुलसी एक औषधीय पौधा है और आयुर्वेद में भी तुलसी के गुणों का उल्लेख मिलता है। तुलसी को हिंदू धर्म के लोग देवी के रूप में मानते हैं। तुलसी की न्यूट्रिशनल वैल्यू और औषधि गुणों के कारण विज्ञान भी इसे बहुत ही महत्वपूर्ण पौधा मानता है।

तुलसी को अंग्रेजी में “Basil” बोलते हैं। तुलसी का वैज्ञानिक नाम ओसीमम बासिलिकम (ocimum basilicum) है। तुलसी का पौधा कहीं भी आसानी से लग जाता है तुलसी के बीज से भी पौधा लग जाता है। कई लोग तुलसी की चाय और काढ़ा बनाकर पीते हैं। इससे सर्दी जुकाम में तुरंत आराम मिलता है और कफ भी खत्म होता है। तुलसी एक ग्रीन हर्ब है।

यह पुदीना फैमिली का एक हिस्सा है। तुलसी में विटामिन K प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसमें विटामिन A भी होता है। तुलसी की पत्तियों (tulsi leaves) को ज्यादा मात्रा में प्रयोग नहीं किया जाता है। आयुर्वेद में तुलसी के दो प्रकार बताए गए हैं 1) काली तुलसी (कृष्ण तुलसी) 2) हरी तुलसी (राम तुलसी)। रोज सुबह उठकर खाली पेट तुलसी की पत्तियां खाने से कई बीमारियों से राहत मिलती है।

तुलसी पत्तों (हरी पत्तियां) की न्यूट्रिशनल वैल्यू (1 चम्मच)

  • विटामिन A रोजाना जरूरत का 3% 
  • मैंगनीज रोजाना जरूरत का 1.5% 
  • आयरन रोजाना जरूरत का 0.5%
  • कैल्शियम रोजाना जरूरत का 0.5%

तुलसी पत्तों (सूखी पत्तियां) की न्यूट्रिशनल वैल्यू

  • कैल्शियम रोजाना जरूरत का 4%
  • कैलोरी 5kcal
  • आयरन रोजाना जरूरत का 5%
  • विटामिन A रोजाना जरूरत का 4%
  • विटामिन K रोजाना जरूरत का 43% 

तुलसी के फायदे (Tulsi Leaves Health Benefits)

तुलसी के पत्ते (tulsi leaves) बहुत ही गुणकारी होते हैं। इनके विशेष गुणों के कारण ही तुलसी को महा औषधि कहते हैं। इसका रोजाना प्रयोग करने से डिप्रेशन कम होता है और इसके सेवन से मेमोरी पावर बढ़ती है। सर्दी जुकाम होने पर तुलसी की पत्तियों की चाय और काढ़ा काफी असरदार होता है और इससे राहत भी मिलती है। इसके फायदे निम्न है। 

  • सूखी खांसी और अस्थमा में बहुत ही फायदेमंद है। 
  • मलेरिया,पेट दर्द और बुखार में फायदा मिलता है।
  • ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।
  • कैंसर में फायदेमंद है।
  • पथरी के मरीज को फायदा मिलता है।
  • भूख और पाचन शक्ति बढ़ती है।
  • बैक्टीरियल इन्फेक्शन दूर होते हैं। 
  • मेमोरी पावर बढ़ती है। 
  • त्वचा के लिए फायदेमंद। 
  • मुंह की दुर्गंध दूर होना।
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है।

पाचन क्रिया में सुधार होना

जिन लोगों को पाचन की समस्या रहती है उन्हें तुलसी का प्रयोग करना चाहिए तुलसी रामबाण साबित होती है। तुलसी की पत्तियों को खाने से पाचन एंजाइम अधिक स्रावित होती है जिससे पाचन आसानी से होता है। 

इम्यून सिस्टम मजबूत होना 

तुलसी की पत्तियों को रोजाना खाने से शरीर में बीमारियों और संक्रमण से बचने में मदद मिलती है। तुलसी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। तुलसी की पत्तियों (tulsi leaves) में एसेंशियल ऑयल और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और इससे सर्दी जुकाम में भी आराम मिलता है।

श्वास संबंधी बीमारियों में फायदेमंद

तुलसी पुरानी सांस की बीमारियों और अस्थमा में काफी उपयोगी है। इसके कफ और वात संतुलन प्रभाव के कारण यह बहुत असरदार होती है। यह सर्दी और खांसी में भी फायदेमंद है और जिसे हिचकी आने की समस्या है

उससे भी है यह निजात दिलाती है। अगर किसी को उल्टी आने की समस्या है तो तुलसी के वात शांत प्रभाव के कारण ब्लोटिंग और गैस्ट्रिक समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

Join WhatsApp

Join Now

Avatar photo

Priya Parmar

प्रिया परमार, WordWala.com की लेखिका, तीन साल के अनुभव के साथ टेक, हेल्थ, स्पोर्ट्स, सरकारी योजनाएं, करियर और ब्रेकिंग न्यूज़ की जानकारी देती हैं। प्रिया की कोशिश रहती है कि पाठकों को हर खबर सटीक और आसान भाषा में मिले, ताकि वे हर अपडेट से जुड़े रहें।

Latest Stories

Leave a Comment