टीवी शो ‘बालवीर’ मशहूर हुए एक्टर देव जोशी (Dev Joshi) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने 25 फरवरी को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड आरती के साथ नेपाल में शादी रचाई। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसमें देव और आरती बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
नेपाल के दामाद बने देव जोशी
देव जोशी (Dev Joshi) की पत्नी आरती नेपाल की रहने वाली हैं, जिससे अब वह नेपाल के दामाद बन गए हैं। शादी में दोनों ने ट्रेडिशनल लुक अपनाया। देव ने क्रीम कलर की शेरवानी और पगड़ी पहनी, जबकि आरती रेड और पिंक लहंगे में नजर आईं। शादी के दौरान दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे नजर आए। देव ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मैं तुझसे और तू मुझसे।”
यह भी पढ़ें : ईशा अंबानी का महाकुंभ लुक: सादगी में भी बिखेरा शाही अंदाज
हल्दी-मेहंदी से लेकर भव्य वेडिंग तक की झलकियां
शादी से पहले देव और आरती की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी भी चर्चा में रही। हल्दी फंक्शन में आरती पीले और सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं, वहीं देव ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना। मेहंदी सेरेमनी में भी दोनों ने पारंपरिक आउटफिट पहने और तस्वीरों में खुश नजर आए।
(Dev Joshi) देव जोशी का करियर
देव जोशी बचपन से ही टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘बालवीर’ शो से मिली, जिसमें उन्होंने सुपरहीरो की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह ‘महिमा शनिदेव की’ और ‘चंद्रशेखर’ जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं।
शादी के बाद देव और आरती की जोड़ी को फैन्स से खूब प्यार मिल रहा है। उनके इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।