ऋतिक रोशन बने निर्देशक, ‘कृष 4’ की आधिकारिक घोषणा से फैंस में जबरदस्त उत्साह

Avatar photo

Published on:

Krrish 4

बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन अब पर्दे के पीछे भी अपनी नई भूमिका निभाने को तैयार हैं। ‘कृष’ फ्रेंचाइज़ की चौथी फिल्म ‘Krrish 4’ की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, और इस बार ऋतिक सिर्फ मुख्य किरदार ही नहीं निभाएंगे, बल्कि निर्देशन की कमान भी संभालेंगे।

राकेश रोशन ने किया खुलासा

ऋतिक के निर्देशन में डेब्यू की पुष्टि खुद उनके पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा,
“डुग्गू, 25 साल पहले मैंने तुम्हें एक एक्टर के रूप में लॉन्च किया था। और आज, आदित्य चोपड़ा और मैं तुम्हें ‘कृष 4’ के डायरेक्टर के रूप में लॉन्च कर रहे हैं। इस नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं!”

यह भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों को मिली राहत: DA में 2% की बढ़ोतरी, जानिए नया वेतन

फैंस में जबरदस्त क्रेज

‘कृष 3’ को रिलीज़ हुए 11 साल हो चुके हैं, और फैंस ‘कृष 4’ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अब जब फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, तो सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है। एक यूज़र ने लिखा,
“ऋतिक रोशन अब निर्देशक की सीट पर! #Krrish4 ब्लॉकबस्टर होने वाली है!”
वहीं, कुछ यूज़र्स ने इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्म करार दिया।

क्या नया लेकर आएगा ‘Krrish 4’?

‘कृष’ फ्रेंचाइज़ की शुरुआत 2003 में ‘कोई मिल गया’ से हुई थी, जिसके बाद 2006 में ‘कृष’ और 2013 में ‘कृष 3’ आई। अब 2026 में ‘कृष 4’ के रिलीज़ होने की संभावना है। हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट और प्लॉट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अब देखने वाली बात होगी कि ऋतिक रोशन अपने निर्देशन में क्या नया लेकर आते हैं और क्या वह खुद ही ‘कृष’ के रूप में नज़र आएंगे या कोई नया सुपरहीरो इंट्रोड्यूस किया जाएगा।

Previous Next
How did this post make you feel?

Join WhatsApp

Join Now

Avatar photo

Priya Parmar

प्रिया परमार, WordWala.com की लेखिका, तीन साल के अनुभव के साथ टेक, हेल्थ, स्पोर्ट्स, सरकारी योजनाएं, करियर और ब्रेकिंग न्यूज़ की जानकारी देती हैं। प्रिया की कोशिश रहती है कि पाठकों को हर खबर सटीक और आसान भाषा में मिले, ताकि वे हर अपडेट से जुड़े रहें।

Latest Stories

Leave a Comment