उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी पुलिस भर्ती (UP Police Bharti) एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 28,138 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। भर्ती प्रक्रिया अप्रैल 2025 के अंत तक शुरू होने की संभावना है।
कुल पदों की संख्या और भर्ती विवरण
यूपी पुलिस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती:
- कुल पद: 4,543
- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस: 4,242 पद
- महिला उपनिरीक्षक (PAC): 106 पद
- प्लाटून कमांडर: 135 पद
- प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल): 60 पद
कांस्टेबल (Constable) भर्ती:
- कुल पद: 19,220
- आरक्षी पीएसी: 9,837 पद
- आरक्षी विशेष सुरक्षा बल: 1,341 पद
- महिला आरक्षी पीएसी: 2,282 पद
- आरक्षी नागरिक सुरक्षा: 3,245 पद
- आरक्षी सशस्त्र पुलिस: 2,444 पद
- आरक्षी घुड़सवार पुलिस: 71 पद
यह भी पढ़ें : सेहत पर भारी पड़ता है बार-बार इस्तेमाल किया गया तेल
जेल वार्डर भर्ती:
- कुल पद: 2,833
अन्य भर्ती:
- कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A: 1,153 पद
- रेडियो सहायक परिचालक: 44 पद
- लिपिक, लेखा एवं गोपनीय सहायक: 345 पद
भर्ती प्रक्रिया और आवेदन की तिथि
भर्ती बोर्ड के अनुसार, इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन अप्रैल 2025 के अंत तक जारी किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इच्छुक अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा – ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड में होगी।
- फिजिकल टेस्ट (PET/PST) – चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी।
- दस्तावेज़ सत्यापन – शैक्षिक योग्यता और अन्य दस्तावेज़ों की जांच होगी।
- मेडिकल टेस्ट – उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।
योग्यता और आयु सीमा
- कांस्टेबल पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।
- सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों के लिए स्नातक (Graduation) अनिवार्य होगा।
- आयु सीमा पदानुसार तय की जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में मिलेगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में विधानसभा में ऐलान किया था कि यूपी पुलिस में जल्द ही 30,000 से अधिक नई भर्तियां की जाएंगी। इससे पहले सरकार 2 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती कर चुकी है।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो पुलिस विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।
नवीनतम अपडेट के लिए जुड़े रहें!