IPPB Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने 2025 में सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) और एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाकर 21 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण और आरक्षण
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 51 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें:
- सामान्य वर्ग: 13 पद
- ओबीसी: 19 पद
- एससी: 12 पद
- एसटी: 4 पद
- ईडब्ल्यूएस: 3 पद
यह भी पढ़ें : CISF Constable Recruitment 2025: 1048 पदों पर वैकेंसी, आवेदन 5 मार्च से शुरू
योग्यता और आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य।
- आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष।
- आरक्षित वर्गों के लिए आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹750
- एससी/एसटी/पीएच: ₹150
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।
- Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करके प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
सैलरी और कार्यकाल
- चयनित उम्मीदवारों को ₹30,000 प्रति माह वेतन मिलेगा।
- यह भर्ती 1 वर्ष के अनुबंध के आधार पर होगी, जिसे अधिकतम 3 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।
इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें क्योंकि अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।