बॉलीवुड का चर्चित कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने अंदाज से हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। आलिया 15 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने फैंस के साथ खास अंदाज में प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन कर लिया।
इस मौके पर रणबीर ने आलिया पर जमकर प्यार लुटाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
बर्थडे से पहले आलिया का सेलिब्रेशन
आलिया भट्ट (Alia bhatt) ने अपने जन्मदिन से पहले गेटवे ऑफ इंडिया का दौरा किया और इसके बाद एक इवेंट में उन्होंने फैंस के बीच केक काटा। इस दौरान रणबीर कपूर भी उनके साथ मौजूद थे। प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में आलिया (Alia) ने पीच कलर का खूबसूरत कुर्ता और सफेद स्ट्रेट पैंट पहना, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश लग रही थीं।
वहीं, रणबीर कपूर ऑल-व्हाइट लुक में नजर आए। इवेंट के दौरान रणबीर ने आलिया की नाक पर मस्ती करते हुए केक लगाया और फिर उनके माथे को चूम लिया। यह रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें : Oppo F29 5G और F29 Pro 5G भारत में 20 मार्च को होंगे लॉन्च, दमदार बैटरी और प्रीमियम डिजाइन के साथ आएंगे
मीडिया से की खास अपील
सेलिब्रेशन के दौरान रणबीर और आलिया ने मीडिया से एक खास गुजारिश भी की। दोनों ने मीडिया से अनुरोध किया कि वे उनकी बेटी राहा की अनधिकृत तस्वीरें न लें। (Alia)आलिया ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी की प्राइवेसी में कोई दखल दे।
रणबीर ने इस बात को जोर देते हुए कहा कि वे बस अपने बच्चे की सुरक्षा चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि मीडिया उनकी बात समझेगी।
वर्कफ्रंट पर भी हैं बिजी
आलिया और रणबीर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में होंगे। इससे पहले दोनों को ब्रह्मास्त्र में एक साथ देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
फैशन गोल्स भी सेट किए
प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान आलिया और रणबीर ने अपने स्टाइलिश लुक से भी फैंस को इंप्रेस किया। आलिया का नो-मेकअप लुक, मिनिमल एक्सेसरीज़ और ट्रेडिशनल अंदाज लोगों को काफी पसंद आया, वहीं रणबीर कपूर का क्लासी व्हाइट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आलिया और रणबीर का यह खास सेलिब्रेशन फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। अब फैंस 15 मार्च को आलिया के बर्थडे पर उनकी और भी स्पेशल तस्वीरों और वीडियोज़ का इंतजार कर रहे हैं।