सुबह उठते ही चाय मत पियें! वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है
हममें से ज़्यादातर लोगों की सुबह बिना चाय के शुरू ही नहीं होती। आंख खुलते ही पहला खयाल – “पहले चाय दो!”
लेकिन क्या आप जानते हैं?
सुबह खाली पेट चाय पीना आपके हॉर्मोन्स और पाचन को खराब कर सकता है।
 सुबह सबसे पहले चाय क्यों हानिकारक है?
 सुबह सबसे पहले चाय क्यों हानिकारक है?
जब हम उठते हैं, हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से cortisol hormone बढ़ता है, जो ऊर्जा देता है और हमें एक्टिव महसूस कराता है।
लेकिन उसी समय अगर आप चाय पी लेते हैं, तो:
- 
शरीर में कृत्रिम कैफीन शॉक जाता है 
- 
हॉर्मोन्स का बैलेंस बिगड़ता है 
- 
कुछ समय बाद थकान, चिड़चिड़ापन और बेचैनी महसूस होती है 
- 
पेट में एसिड बढ़ता है, जिसकी वजह से acidity और गैस होती है 
कुछ लोगों में इससे मूड स्विंग, सिरदर्द और कमजोरी भी होती है।
क्यों होती है acidity?
खाली पेट हमारे पेट में पहले से acid बन रहा होता है।
ऐसे में चाय पीने से acid और बढ़ जाता है और शुरुआत होती है:
- 
सीने में जलन 
- 
पेट फूलना 
- 
खाना पचने में दिक्कत 
खासकर महिलाओं में ये आदत hormonal imbalance और weakness बढ़ा सकती है।
तो चाय कब पिएं?
- 
सुबह उठने के बाद कम से कम 45 मिनट–1 घंटे बाद 
- 
पहले 1-2 गिलास पानी पिएं 
- 
चाहें तो नॉर्मल पानी / गुनगुना पानी / नींबू पानी लें 
इसके बाद चाय पिएं, digestion भी अच्छा रहेगा और energy भी।
 बस छोटा-सा बदलाव
 बस छोटा-सा बदलाव
सुबह उठते ही चाय छोड़िए…
चाय पीजिए, लेकिन सही समय पर।
छोटी सी आदत बदलेगी, और सेहत सुधरेगी।







