कैसे पहचानें असली और नकली शहद? मिलावटी शहद से सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान

Avatar photo

Published on:

honey

How to identify real and fake honey : आजकल बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की भरमार है और शहद भी इससे अछूता नहीं है। आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर शहद का उपयोग सदियों से होता आ रहा है, लेकिन बाजार में मिलावटी शहद का चलन बढ़ने से यह सेहत के लिए लाभ के बजाय हानि का कारण बन सकता है।

मिलावटी शहद(Honey) से सेहत को होते हैं ये खतरे

एक्सपर्ट्स के अनुसार, मिलावटी शहद में ग्लूकोज सिरप, हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप, पानी, चीनी और स्टार्च सिरप जैसे तत्व मिलाए जाते हैं जो शरीर के लिए नुकसानदायक हैं।

इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, लिवर और किडनी डैमेज जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कुछ लोगों में एलर्जी, स्किन रैशेज और सांस लेने की दिक्कत भी देखी गई है।

शुद्ध शहद(Honey) की पहचान कैसे करें? अपनाएं ये 4 घरेलू टेस्ट

  1. पानी टेस्ट: एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद डालें। अगर शहद नीचे बैठ जाए तो यह शुद्ध है, अगर घुल जाए तो मिलावटी है।
  2. रुई और आग टेस्ट: रुई में शहद लगाकर आग लगाएं। शुद्ध शहद मोमबत्ती की तरह जलेगा, नकली नहीं जलेगा।
  3. अंगूठा टेस्ट: अंगूठे पर शहद की एक बूंद डालें। शुद्ध शहद मोटा होता है और नहीं फैलता, जबकि नकली शहद पानी जैसा पतला होता है और फैल जाता है।
  4. विनेगर टेस्ट: शहद को सिरके वाले पानी में मिलाएं। अगर झाग बने तो शहद मिलावटी है।

यह भी पढ़ें : गर्मियों में विटामिन C क्यों है जरूरी? जानिए इसके फायदे, लक्षण और शरीर में इसकी पूर्ति कैसे करें

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • लेबल ध्यान से पढ़ें – अगर उसमें ग्लूकोज, कॉर्न सिरप या अन्य एडिटिव्स लिखे हों तो न खरीदें।
  • FSSAI का लोगो देखें – यह मानकों पर खरे उत्पाद का संकेत देता है।
  • बहुत सस्ता शहद न खरीदें – सस्ता अक्सर मिलावटी होता है।
  • गंध और गाढ़ापन जांचें – शुद्ध शहद में हल्की फूलों की खुशबू और गाढ़ा टेक्सचर होता है।

मिलावट की शिकायत कहां करें?

अगर आपको किसी शहद में मिलावट का संदेह है, तो आप FSSAI हेल्पलाइन या राज्य के फूड एंड ड्रग विभाग (FDA) में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिला प्रशासन या पुलिस से भी संपर्क किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Avatar photo

Priya Parmar

प्रिया परमार, WordWala.com की लेखिका, तीन साल के अनुभव के साथ टेक, हेल्थ, स्पोर्ट्स, सरकारी योजनाएं, करियर और ब्रेकिंग न्यूज़ की जानकारी देती हैं। प्रिया की कोशिश रहती है कि पाठकों को हर खबर सटीक और आसान भाषा में मिले, ताकि वे हर अपडेट से जुड़े रहें।

Latest Stories

Leave a Comment