मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 4 के तहत 966 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 17 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट ग्रेड-III, स्टेनोग्राफर, कोडिंग क्लर्क, डेटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
MPESB भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 3 मार्च 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 17 मार्च 2025
- फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि: 22 मार्च 2025
- लिखित परीक्षा की तिथि: 3 मई 2025
पदों का विवरण
कुल पद: 966
पदों के नाम:
- स्टेनोग्राफर
- असिस्टेंट ग्रेड-3
- कोडिंग क्लर्क
- रिसेप्शनिस्ट
- टेलीफोन ऑपरेटर
- डॉक्यूमेंटलिस्ट
- स्टोर कीपर
- डेटा एंट्री ऑपरेटर
- आईटी ऑपरेटर
योग्यता
शैक्षणिक योग्यता:
- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
- एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (UGC/NIELIT/पॉलिटेक्निक/ITI) या CPCT परीक्षा पास
- हिंदी टाइपिंग: 20 शब्द प्रति मिनट
- अंग्रेजी टाइपिंग: 30 शब्द प्रति मिनट
- स्टेनोग्राफी स्पीड: 100 शब्द प्रति मिनट
यह भी पढ़ें : CISF भर्ती 2025: 1048 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
आयु सीमा:
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
आवेदन शुल्क
- सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवार: ₹560
- एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग: ₹310
- ₹60 का पोर्टल शुल्क अतिरिक्त
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा (100 अंक)
- टाइपिंग टेस्ट/स्टेनोग्राफी टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा 3 मई 2025 को दो शिफ्टों में होगी।
- कुल 100 अंकों की परीक्षा में 100 सवाल होंगे।
MPESB भर्ती में ऐसे करें आवेदन
- esb.mp.gov.in पर जाएं।
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखें।
आधिकारिक वेबसाइट: esb.mp.gov.in