TCS के मैनेजर Manav Sharma की आत्महत्या का मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है। आत्महत्या से पहले मानव ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी निकिता पर मानसिक प्रताड़ना और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद, उनकी पत्नी निकिता ने भी एक बयान जारी कर सभी आरोपों को खारिज किया।
आखिरी वीडियो में क्या कहा था Manav Sharma ने?
आगरा के रहने वाले (Manav Sharma)मानव शर्मा, जो मुंबई में TCS में काम करते थे, ने आत्महत्या से पहले करीब 7 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में वे रोते हुए कहते हैं—
“मेरी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर था… मर्दों की कोई नहीं सुनता… पापा-मम्मी सॉरी… मैं अब और नहीं सह सकता।”
मानव ने अपनी पत्नी पर बार-बार प्रताड़ित करने और पुलिस केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुके थे, लेकिन अब उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
पत्नी निकिता का पलटवार, कहा- झगड़ा करते थे मानव
मानव की आत्महत्या के बाद उनकी पत्नी निकिता ने भी एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने बताया कि—
- शादी से पहले उनके अतीत को लेकर मानव परेशान रहते थे।
- शादी के बाद वे शराब पीने लगे और झगड़ा करने लगे।
- उन्होंने दो से तीन बार मानव को आत्महत्या करने से बचाया था।
- आत्महत्या से पहले उन्होंने मानव की बहन को इस बारे में जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट
मानव शर्मा की आत्महत्या से उठे बड़े सवाल
इस मामले ने पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन में बढ़ती समस्याओं पर बहस छेड़ दी है। NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, हर साल 1 लाख से ज्यादा पुरुष आत्महत्या करते हैं, जिसमें पारिवारिक विवाद और वैवाहिक तनाव बड़ी वजहें होती हैं।
मानव शर्मा के इस केस के बाद सोशल मीडिया पर पुरुषों के लिए जेंडर-न्यूट्रल कानून और पुरुष आयोग की मांग उठने लगी है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और निकिता शर्मा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।