Rajasthan Patwari Bharti 2025 : राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
राजस्थान सरकार ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और बड़ी भर्ती निकाली है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी के 2020 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी 2025 से 23 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
कुल पद: 2020
- नॉन-टीएसपी क्षेत्र: 1733 पद
- टीएसपी क्षेत्र: 287 पद
शैक्षणिक योग्यता
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएट) डिग्री
- NIELIT O Level परीक्षा, COPA, कंप्यूटर साइंस में डिग्री/डिप्लोमा, कंप्यूटर एप्लिकेशन, RS-CIT या इंजीनियरिंग डिग्री
यह भी पढ़ें : Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में 4000 अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी (क्रीमी लेयर): ₹600
- ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी: ₹400
- फॉर्म करेक्शन शुल्क: ₹300
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा (11 मई 2025)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
परीक्षा पैटर्न
- कुल प्रश्न: 150 (MCQ)
- अंक: 300
- समय: 3 घंटे
- विषय:
- सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास और भूगोल, समसामयिक मामले
- राजस्थान का भूगोल, इतिहास, राजनीति और संस्कृति
- हिंदी और अंग्रेजी भाषा
- मानसिक योग्यता और गणित
- बेसिक कंप्यूटर
वेतनमान
- पे मैट्रिक्स लेवल-5: ₹20,800/-
- कुल इन-हैंड सैलरी लगभग ₹24,380 होगी (भत्तों सहित)।
कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- “पटवारी भर्ती 2025” सेक्शन पर क्लिक करें।
- SSO ID (वन टाइम रजिस्ट्रेशन – OTR) से लॉगिन करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट करें और प्रिंटआउट लें।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 22 फरवरी 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2025
- परीक्षा तिथि: 11 मई 2025
- एडमिट कार्ड जारी: परीक्षा से 7-10 दिन पहले
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह शानदार मौका है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।